बलिया डीएम और एसपी ने बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का लिया जायजा

बलिया: बलिया में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी एस. आनंद ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित गांव रेंगहा और रामपुर नंबरी का स्थलीय निरीक्षण किया।  ज़िलाधिकारी ने गांव के लोगों से बाढ से होने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत की और हरसंभाव सहयोग का भरोसा दिलाया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एवं वहां उपस्थित नायब तहसीलदार को भी सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि गांव के लोगों को आवागमन के लिए बड़ी नाव की व्यवस्था कराएं, जिससे लोगों को अपने दैनिक जीवन की मूलभूत चीजों को लाने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। गांव के लोगों ने बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देने के लिए जिलाधिकारी से मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को रात के समय गांव में जनरेटर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

साथ ही गांव के नजदीक बने बांध से एकाध जगह से पानी रिसने की गांव के लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल उस रिसाव को बंद कराएँ। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि बाढ़ को देखते हुए पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में है। लोगों की जान माल की क्षति रोकना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन स्तर जो भी सहयोग हो सकेगा, किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago