Categories: बलिया

बलियाः माल्देपुर से चित्तु पांडेय चौराहे के बीच चलेगा बुलडोजर, हटेगा अतिक्रमण

बलिया के माल्देपुर से चित्तु पांडेय चौराहे के बीच चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। नाले का निर्माण बहेरी तक हो चुका है। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इसको लेकर प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

प्रशासन ने लोगों को सचेत किया और लाउडस्पीकर के माध्यम से इलाकों में ऐलान करवाया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ 12-12 मीटर के अंदर के अतिक्रमण खुद हटा लें अन्यथा 18 अगस्त के बाद पीडब्लूडी विभाग अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वालों की होगी।

बता दें कि पीडब्लूडी ने शहर में माल्देपुर से चित्तू पांडेय चौराहे के बीच चौड़ीकरण को लेकर चिन्हांकन कर दिया है। बहेरी से लेकर चित्तू पांडेय के बीच कई मकान चिन्हांकन की जद में आ रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की सूचना के बाद कई मकान मालिक खुद अपने मकान को तोड़ने में लगे हुए हैं। वहीं कुछ लापरवाह बने हुए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago