Categories: बलिया

बलियाः सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य पर 46 लाख के गबन का आरोप, केस दर्ज

बलियाः सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज रानीगंज के तत्कालीन प्रधानाचार्य अशोक पांडेय पर 46 लाख रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक तत्कालीन प्रधानाचार्य ने विद्यालय के विभिन्न मदों का फर्जी कागज तैयार कर 46 लाख से ज्यादा का भुगतान कराया।

इसकी शिकाय वर्तमान कार्यवाहक प्रिंसिपल आलोक कुमार सिंह ने 11 नवम्बर 2022 को जिला विद्यालय निरीक्षक से की गयी थी इसके बाद विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बछईपुर के प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल श्रीवास्तव व राजकीय उमावि दुधैला के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पांडे से इसकी जांच करायी।

इस दौरान जांच में सामने आया कि वर्ष 2022-23 के शुल्क मद में लाखों रुपये अधिक ले लिया था। विज्ञान मंद का 10 लाख 70 हजार 658 रुपये का 10 लाख 70 हजार 658 रुपये का कूटरचित बिल प्रस्तुत कर भुगतान करा लिया गया। इसी प्रकार वर्ष 2016 से 2020 तक स्कूल में विज्ञान विषय से 2020 तक स्कूल में विज्ञान विषय का न तो कोई शिक्षक था और न ही प्रयोगात्मक कार्य हुआ।

इसके बावजूद तीन लाख 49 हजार 169 रुपये का फर्जी भुगतान किया गया। जेम पोर्टल, कोटेशन अथवा टेंडर के बगैर करीब 8 लाख 87 हजार 233 रुपये का भुगतान किया गया। सीसीटीवी कैमरा के लिए एक लाख 13 हजार 906- रुपये का फर्जी बिल बनाकर पैसा निकाला गया।

इसी प्रकार खेल मद में रुपये नौ लाख 75 हजार 621 रुपये, पत्रिका मंद व परिचय पत्र मद में 25- 25 हजार रुपये का फर्जी भुगतान कराया। इसके अलावा निर्धन मद, विकासमद, कला मंद, श्रव्य दृष्य मद, वाचनालय आदि मदों में फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

5 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 week ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago