Categories: बलिया

बलियाः बैरिया चौकी इंचार्ज पर लगे घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से बदतमीजी के आरोप

बलियाः बैरिया के चौकी इंचार्ज जयप्रकाश और उनके सहयोगियों पर एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिलाओं से बदतमीजी करने के आरोप लगे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि चौकी इंचार्ज और उनके सहयोगियों ने बुधवार की रात जगदेवा ढाही निवासी सनोज यादव के घर पर छापेमारी की। सनोज यादव के न मिलने पर घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं से गाल-गलौज भी की।
इसे लेकर ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चौकी इंचार्ज व संबंधित पुलिसकर्मियों पर एफआईआर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो अगले गुरुवार को हजारों ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन व तहसील का घेराव करेंगे।

बता दें कि सनोज यादव पर एक मुकदमे के मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसमें उच्च न्यायालय ने बुधवार को गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इस आदेश को मंटन वर्मा ने एसएचओ धर्मवीर सिंह के मोबाइल पर भेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी चौकी इंचार्ज की ओर से गिरफ्तारी के लिए सनोज यादव के घर छापेमारी की गई।

बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह का कहना है कि अगर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है तो रजिस्ट्री से भिजवाना चाहिए अथवा थाने में स्थगन आदेश की कॉपी को रिसीव करवाना चाहिए था। अगर हाईकोर्ट का आदेश मेरे व्हाट्सएप पर भेजा भी गया होगा तो मैं देखा नहीं है। तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago