Lok Sabha Debates- कांग्रेस के नेता की तरफ गुस्से में क्यों दौड़े बलिया सांसद ?

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के भाषण के दौरान उस समय सदन में एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गई, जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तीखा हमला बोल रहे थे। उनके भाषण के दौरान ही बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त विरोध जताते हुए उनकी तरफ दौड़े पड़े।

सत्ता पक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सहित अन्य कई सांसदों ने तुरंत दौड़ते हुए उन्हें अधीर रंजन चौधरी के पास जाने से रोका। इस बीच विपक्ष के भी कई सांसद गुस्से में वेल में आ गए।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने उन्हें रोका और शांत किया। प्रल्हाद जोशी ने इसके बाद विपक्षी बेंच की तरफ जाकर भी विपक्षी सांसदों से बात कर उन्हें शांत किया।

जिस समय सदन में यह स्थिति पैदा हुई, उस समय सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सोनिया गांधी समेत दोनों पक्षों से कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बोले गए अधीर रंजन चौधरी के भाषण पर कड़ा ऐतराज जताते हुए अमित शाह और प्रल्हाद जोशी ने इसे कार्यवाही से निकालने और अधीर से माफी मांगने की मांग की। जिसके बाद वीरेंद्र सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि मैंने सदन के व्यवहार का हमेशा सम्मान रखा, मुझे जो भी हुआ है मैं आप से क्षमा चाहता हूँ , मैं अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया इस लिए आप से क्षमा चाहत हूँ

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago