बलियाः गार्ड के बेटे ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, हासिल की 53वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में बलिया के लाल ने अपना परचम लहराया है। यहां के अंकित यादव ने ऑल इंडिया 53वीं रैंक हासिल की है।

अंकित यादव लाल जगदरा निवासी हैं। उनकी सफलता सामान्य नहीं है। उन्होंने काफी संघर्षों के बाद ये सफलता हासिल की है। अंकित सुभाष चंद्र यादव के पुत्र हैं। सुभाष चंद्र एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड हैं। सुभाष केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा में सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए) बनकर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से भौतिकी में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी और अपने पहले ही प्रयास में 53वीं रैंक हासिल की है। अंकित के बड़े भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। उनकी छोटी बहन स्नातक की छात्रा हैं। बेटे की सफलता से गदगद मां इंदु यादव सहित परिजनों में खुशी की लहर व्याप्त है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago