प्रदेश सरकार लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की कोशिश है कि मरीजों को उनके घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें। उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज के लिए दूसरी जगह न जाना पड़े।
इसी को लेकर सरकार पूर्वांचल के 9 जिलों में पाली क्लीनिक खुलेगी। भदोही, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, मीरजापुर और सोनभद्र में पाली क्लीनिक खोली जाएगी। इसके लिए 15वें वित्त आयोग से 5 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
भवन चिन्हित करने के बाद क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन पाली क्लीनिकों में सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यहां मेडिसिन, गायनो, शिशु रोग, नेत्र रोग, मनोचिकित्सक, त्वचा रोग विशेषज्ञों की तैनाती होगी। साथ ही दंत रोग विशेषज्ञ, नर्स, आप्टोमेट्रिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर की भी तैनाती होगी।
इन क्लीनिकों में बिजली पानी की सतत आपूर्ति रहेगी। सरकारी भवन उपलब्ध न होने पर किराये पर निजी भवन मिलेगा। इसके लिए 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित होगा। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉक्टर मंजुला सिंह ने बताया कि पाली क्लीनिक में 8 तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। केंद्र में 100-100 वर्ग फुट के 2 ओपीडी वार्ड बनाएं जाएंगे। पाली क्लीनिक खुलने से अन्य चिकित्सालयों पर बोझ कम होगा। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…