बलिया में युवा चेतना की टीम लगातार जनता के हित में काम कर रही है। आज युवा चेतना की टीम द्वारा हजारों लोगों के बीच छाता वितरण किया गया। इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजन रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशान न हो।
टीम ने मालदेपुर मोड़, जलालपुर, रामपुर महावल, चित्तु पांडेय चौराहा, शिवरामपुर, धरणीपुर, जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग, बसरीकापुर, नंदपुर, हासनगर सहित दर्जन भर गांवों में हजारों लोगों को छाते बांटे। इस दौरान रोहित सिंह ने कहा देश के अंतिम व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने हेतु हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक संघर्ष कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि भारत विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है आज पूरी दुनिया हमारी ओर देख रही है। अब समय आ गया है जब सामूहिक प्रयास के बल पर भारत माता को विश्वगुरु के रूप में पुनः स्थापित करें। सिंह ने कहा कि परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ हमे एकजुट होकर लड़ना होगा। देश की आजादी के बाद नेताओं ने अपने परिवार के पोषण के अलावा कोई काम नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के उत्थान हेतु अद्भुत प्रयास किया है।
उन्होंने आगे कहा कि हम किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं परन्तु आज भारत का यश मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ा है। समाजवाद के नाम पर परिवारवाद के पौधे को वृक्ष नहीं बनने देंगे। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय को स्थापित करना है।
इस अवसर पर मोहन सिंह, बैजू राय, शिवपाल यादव, अजय ओझा, सैफ नवाज, सन्नी तिवारी, निखिल पांडेय, चमचम तिवारी, रवि बिंद, रमेश बिंद, राकेश यादव, पंकज सिंह, किशन राय, राकेश ख़रवार, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…