बलिया
बलिया में ऐश्प्रा ज्वेल्स की तीसरी वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन, ग्राहकों ने की जमकर खरीदारी
बलिया का ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स लगातार ऊंचाईयों को छू रहा है। शोरूम ने अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर कासिम बाजार स्थित शिवकुटीर में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स शोरूम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान शोरूम की तीसरी वर्षगांठ पर जमकर डिस्काउंट्स दिए गए, जिनका स्थानीय ग्राहकों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने केक काटकर किया। उन्होंने शोरूम ऑनर राहुल सराफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के श्रृंगार से संबंधित जो ज्वेलर्स ऐश्प्रा में हमने देखा वह काबिल ए तारीफ है। इस मौके पर राहुल सराफ ने केतकी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे। विधायक ने इस दौरान ऐश्प्रा शोरूम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं महिला विधायक हूं मेरी भी इच्छा है कि मैं भी यहां से अपने पसंद का एक भी आभूषण खरीदूं जितने भी गहने मेरे सामने दिखाये वे काफी सुंदर और आकर्षक है।
बता दें कि बलिया में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स लगातार तीसरी बार उचांईयों पर विराजमान हैं। गौरतलब है कि ऐशप्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स अपनी तीसरी सालगिरह पर बलिया वासियों के लिए ऑफर लेकर आया है। नए साल की सुनहरी सौगात में डायमंड मूल्य और गोल्ड की मेकिंग पर 15% की छूट दे रहे हैं। साथ में गोल्ड खरीद पर सिल्वर ज्वैलरी बिलकुल मुफ्त भी दे रहे हैं। ऐसे में खरीदारी कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


