Connect with us

featured

राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल से ओम प्रकाश राजभर ने की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

Published

on

रिपोर्ट – अनूप कुमार हेमकर

बलिया डेस्क : योगी सरकार और बीजेपी पर अपने तीखे हमलो के लिए मशहूर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर व सूबे के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल की मुलाकात के बाद राजनीति के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है । उधर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने दावा किया है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सुभासपा के साथ रिश्ते मधुर बनाने की कवायद कर रहा है ।

फेसबुक पर किया पोस्ट

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज सूबे के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की । इस मुलाकात की तस्वीर मंत्री श्री शुक्ल ने स्वयं फेसबुक पर पोस्ट किया है । राज्य मंत्री श्री शुक्ल ने मुलाकात को लेकर अन्य कोई ब्यौरा नही दिया है, लेकिन ऐसा समझा जाता है कि इस मुलाकात में आने वाले समय में राजनैतिक गोलबंदी को लेकर चर्चा की गई है ।

बातचीत का विस्तृत ब्यौरा देने से किया इंकार

राज्य मंत्री श्री शुक्ल गाजीपुर जिले के प्रभारी मंत्री हैं तथा पूर्व मंत्री श्री राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद से विधायक । उधर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, जो पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र भी हैं ने कहा है कि ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात राज्य मंत्री श्री शुक्ल जी निजी रही है । इस व्यक्तिगत मुलाकात का राजनैतिक निहितार्थ न तलाशा जाए । हालांकि उन्होंने इसके साथ ही दावा किया है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सुभासपा के साथ रिश्ते मधुर बनाने की स्वयं कवायद कर रहा है ।

#आज_लखनऊ_आवास_पर पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभासपा श्री ओम प्रकाश राजभर जी का आगमन हुआ।श्री राजभर जी का हार्दिक अभिवादन।

Posted by Anand Swarup Shukla on Tuesday, June 23, 2020

इस सिलसिले में भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत भी हुई है । उन्होंने बातचीत का विस्तृत ब्यौरा देने से इंकार किया , लेकिन यह जानकारी दी कि भाजपा को महसूस हो गया है कि बगैर सुभासपा के विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी वैतरणी पार करना मुश्किल है इसलिए पुराने ओहदे के साथ ससम्मान लेने का भाजपा द्वारा प्रस्ताव दिया गया है ।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

राजनैतिक जोड़ तोड़ में माहिर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर इनदिनों भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाकर इसे मजबूत करने में जुटे हुए हैं । हालांकि सुभासपा का सपा से तालमेल को लेकर भी पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है । उल्लेखनीय है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजभर भाजपा से तालमेल समाप्त होने के बाद भाजपा पर विशेष हमलावर हैं ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा उनके निशाने पर होते हैं । सुभासपा अध्यक्ष श्री राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पिछले दिनों ट्वीट किया था “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, बालिका गृह तक की बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, प्रदेश के सभी बालिका गृह की जांच हो” ।

उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह मामले के बाद भी गंभीर नही हुई सरकार । उन्होंने कहा कि जैसे कोई मामला सामने आ जाता है,अधिकारी लीपापोती करने में लग जाते हैं । उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि बालिका गृह शोषण का अड्डा बन गया है , सरकार चाहे नीतीश कुमार की हो या फिर योगी आदित्यनाथ की । उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के दावे खोखले ही नज़र आते हैं।

सच्चाई पर पर्दा ना डालें

उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए आरोप लगाया कि योगी सरकार में सच लिखना व बोलना गुनाह हो गया है। उन्होंने योगी सरकार पर मुकदमा दर्ज करके सच्चाई पर पर्दा क्यो डाल रही है,सरकार अपनें घोटालों पर पर्दा डाल रही है,पत्रकार ,पूर्व अधिकारियों,सुभासपा अगर सच्चाई सामने ला रही है तो योगी सरकार FIR करवा कर सच्चाई पर पर्दा डालने में लगी है। सुभासपा अध्यक्ष श्री राजभर इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर विशेष सक्रिय हैं तथा वह इस साइट का उपयोग योगी सरकार पर हमला करने के लिये खूब कर रहे हैं ।

झूठ बोलना बंद करें

उन्होंने रोजगार के सवाल पर योगी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया ‘ उत्तर प्रदेश के नौजवानों की नौकरी छीन कर उन्हें बेरोजगार बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी जी कह रहे हैं कि 90 लाख लोगों को रोजगार दे चुके? अगर इतने लोगों को रोजगार आपने दिया है, तो फिर क्यों ग़रीब आत्महत्या करने को मजबूर हैं? ‘। उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया ‘ योगी जी आपकी टीम-11 सिर्फ कागजों पर नौकरी बाट रही है । पूर्व में आपके श्रम मंत्री सदन में बेरोजगारी बढ़ने की बात स्वीकार कर चुके है,फिर लॉकडाउन में इतने लोगो को कौन सा रोजगार मिल गया । इन सभी रोजगार पाने वालों की लिस्ट भी सार्वजनिक करें। झूठ बोलना बंद करें। ‘

 

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

Published

on

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।

Continue Reading

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

Published

on

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!