Categories: बलिया

बलियाः कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला की मौत

बलिया में मंगलवार को कुत्ते के काटने से शुरु हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है।

घटना बैरिया थाना के केहरपुर गांव की है। जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने कुत्ता पाल रखा है। व्यक्ति के द्वारा कुत्ते को खुला छोड़ दिया जाता है, जो लोगों को काट लेता है। मंगलवार को गांव की रहने वाली 55 वर्षीय लालमनी देवी पत्नी दीनदयाल बिंद अपने घर वापस लौट रही थी, इसी दौरान वह कुत्ता ने उनके ऊपर हमला कर दिया।

इसके बाद वह कुत्ता मालिक से शिकायत करने पहुंची तो व्यक्ति ने बदतमीजी की। जिसके बाद लालमनी देवी के घर के लोग वहां पहुंचे, इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने ईंट उठाकर महिला के सिर पर दे मारी। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवसागर बिंद और आजाद बिंद को गिरफ्तार कर ली। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत हो गई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago