शासन के द्वारा पूर्वांचल में विकास को रफ्तार देने के लिए सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। इसी के चलते अब बलिया से सिकंदरपुर उभांव होते हुए तमकुहीराज तक 104 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
एनएच के अधिकारियों के मुताबिक परियोजना के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। वहीं एनएच के पत्र के बाद जिलाधिकारी ने सीआरओ को भूमि अर्जन अधिकारी तैनात किया है। बता दें कि पिछले दिनों ही बलिया-सिकंदरपुर- उभांव भागलपुर और फेफना-मऊ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। इससे पहले यह दोनों स्टेट हाईवे थे।
सिकंदरपुर-बलिया मार्ग का एनएच 727बी नाम दिया गया था। उसी समय उसे चौड़ा करने की बात कही गई थी। अब इसके चौड़ीकरण के लिए कवायद शुरु हो गई है। एनएच 727-बी बलिया में एनएच-31 से शुरु होकर हनुमानगंज, सुखपुरा, सिकंदरपुर, उभाव, भागलपुर, सलेमपुर, भाटपार रानी, तमकुही, फाजिलपुर होते हुए एनएच 27 से जुड़ेगा।
चौड़ीकरण के बाद देवरिया, गोरखपुर के साथ ही अयोध्या और अन्य जनपदों की राह आसान होगी। आगे एनएच- 27 से कई राज्यों का सफर भी आसान होगा। इधऱ गाजीपुर से बिहार के मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसके लिए भूमि खरीद का कार्य इन दिनों चल है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी की जा रही है। साथ ही इसे पटना-वाराणसी हाईवे से भी जोड़ा जा रहा है।
एनएच गोरखपुर के पीड़ी मनीष कुमार चौहान ने बताया कि एनएच 727बी के चौड़ीकरण के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। इसके लिए भूमि की खरीद भी की जाएगी। अभी यह तय नहीं है कि यह फोरलेन बनेगा। हालांकि इसके चौड़ीकरण में अतिक्रमण कई स्थानों पर बाधा बनेगा। ऐसे में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…