Categories: बलिया

बलिया: अनियमितता बरतने पर निष्कासित हुई रसड़ा की आशा कार्यकर्ता

बलिया के विकासखंड रसड़ा के ग्राम मुंडेरा की निष्कासित आशा कार्यकर्ता रागिनी सिंह के द्वारा 07 जनवरी, 2023 को सी०एच०सी० परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि रागिनी सिंह के द्वारा अपने दायित्वों का उचित निर्वहन नहीं किया गया साथ ही उच्च अधिकारीयों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया था। इसकी शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया के स्तर से त्रि-सदस्यी जाँच समिति गठित की गई।

इसकी रिपोर्ट पर रागिनी सिंह को सेवा से निष्कासित किया जा चुका है। उच्च अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किये जाने के विरूद्ध रसड़ा कोतवाली में धारा-462 / 22 के अन्तर्गत मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। जिसमें पुलिस की ओर से माननीय न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। रागिनी सिंह से कोई भी कार्य न लिये जाने सम्बन्धी ग्राम पंचायत मुंडेरा के ग्राम प्रधान / अध्यक्ष, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति को पत्र भेजा जा चुका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago