बलिया
बलिया में PM आवास लाभार्थियों की मनमानी, 5 साल में सिर्फ 10 हजार ने बनाया आवास, कई लापता !
बलिया में पीएम आवास योजना को लेकर लगातार लाभार्थियों की मनमानी देखने को मिल रही है। जहां 2017 से अब तक 59,529 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हुआ, जिसमें 48,923 का निर्माण पूरा हुआ। शेष लाभार्थियों ने किस्त लेने के बाद भी निर्माण नहीं कराया। इतना ही नहीं गाँव छोड़कर तक फरार हो गए।
आवास की किस्त लेकर निर्माण नहीं कराने वालों की तलाश में प्रशासन जुटा है और नोटिस भेजा जा रहा है। लाभार्थी के मोबाइल पर भी विकास भवन से फोन कर अपडेट लिया जा रहा है, लेकिन 10,606 पुराने लाभार्थी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अधिकारी परेशान हैं। ऐसे में आवास पूर्ण कराना विभाग के लिए चुनौती है।
अपात्रों से रिकवरी, सचिवों पर भी कार्रवाई- वित्तीय वर्ष 2020-21 में 11,412 और 2021-22 में 8,670 आवास आवंटित करने के लिए पात्रों का चयन हुआ। ग्राम प्रधान और सचिव ने स्वीकृति दी। इसमें 209 अपात्र को 83.60 लाख रुपये किस्त जारी हुई। अब रिकवरी की कवायद शुरू हुई है। 53 सचिवों को नोटिस भेजा गया है, लेकिन अभी तक सचिवों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिन पर विभाग कार्रवाई करेगा।
नए सत्र में वर्ष 2022-23 में 261 मुख्यमंत्री आवास आए हैं। लाभार्थी के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक 273 आवास आए थे। विभाग की ओर से सबका कार्य पूर्ण बताया जा रहा है। 2021-22 मैं 165 आवास आए, इसमें 151 का निर्माण हो चुका है जबकि 14 निर्माणाधीन हैं।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नए सत्र के आवास की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त जल्द पहुंचेगी। पहले के अधूरे आवासों को पूर्ण कराने के लिए भी पत्र जारी किया गया है। पीएम आवास में अपात्रों को चयन करने वाले सचिवों पर भी कार्रवाई होगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


