Categories: बलिया

बलिया में जल्द ही गड्ढों से मिलेगी निजात ! 30 से ज्यादा सड़कों के लिए 5 करोड़ स्वीकृत

बलिया में अब लोगों को गड्ढे वाली जर्जर सड़क से निजात मिलने वाली है। क्योंकि जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग बलिया वृत्त अंतर्गत जनपद के लिए 5 करोड़ और मऊ जनपद के लिए कुल 3.42 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। बता दें मुख्यमंत्री ने सभी सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त बनाने का निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़कों को चिह्नित करने का काम शुरू कर हो चुका है।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि रुक-रुक कर बारिश होने से काम प्रभावित होता है। विभाग सड़कों को चिह्नित कर रहा है। शासन ने जनपद में स्थित राजमार्ग, अन्य जिला मार्ग और प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए तीन करोड़ की धनराशि जारी की है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए दो करोड़ की धनराशि जारी की है। विभाग की ओर से अब तक 30 सड़कों को चिह्नित किया गया है।

हालांकि अभी यह कार्य जारी है। इसके पूरा होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग बलिया के अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि शासन ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया है। यह कार्य 15 नवंबर तक पूरा कर लेना है। गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही कार्य भी शुरू कराया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago