बलिया – लापरवाही और उपेक्षा का शिकार किसान कल्याण केन्द्र, झाड़-झंखाड़ में हुआ तब्दील

बलिया। गांव स्तर पर गरीब किसान वर्ग के उत्थान को प्रयासरत केंद्र व प्रदेश की सरकारें नए-नए नियम बनाकर उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अपने अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर उन्हें धरातल पर लागू करने का सख्त निर्देश देती है, पर सरकार के इन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते कोई भी योजना धरातल पर नहीं पहुंच रही है। आलम यह है, कि ये योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं देने के बजाए उनके परेशानी का सबब बन रही है।

ऐसा ही मामला बेलथरा रोड विधानसभा क्षेत्र के गौरीटार नगरा मे सामने आया है, जहां बना किसान कल्याण केंद्र इसका जीता जागता उदाहरण है। यहां किसानों के कल्याण के लिए बना किसान कल्याण केन्द्र शोपीस बंता नजर आ रहा हैं। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और उपेक्षा की वजह से बेलथरा रोड विधानसभा के गौरीटार नगरा में बना किसान कल्याण केंद्र सिर्फ दिखावे के लिए ही रह गया है। और झाड़ झंखाड़ से पटा पड़ा है। बता दें कि गौरीटार में 80 लाख रुपये से निर्मित किसान कल्याण केंद्र अब झाड़ झंखाड़ केंद्र में तब्दील हो चुका है।बीजेपी विधायक ने किया था लोकार्पण – नगरा में स्थापित केंद्र का लोकार्पण तत्कालीन भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने 2019-20 में किया था। इस केंद्र के निर्माण के पीछे सरकार की मंशा थी कि यहीं से स्टोर कर खाद और बीज का वितरण किया जाएगा। केंद्र ने निर्माण तो कर दिया गया लेकिन किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की। नगरा के सीड स्टोर इंचार्ज को केंद्र का प्रभारी बनाया गया। इस केंद्र से महज तीन किलोमीटर दूर नगरा मुख्यालय पर पहले से ही स्टोर है। जबसे यह केंद्र बना है तबसे खुलता ही नहीं है।न तो केंद्र के बाहर न ही भीतर सफाई होती है। नतीजतन चारो तरफ झाड़ झंखाड़ निकल आए हैं।

किसानों का कहना है अधिकारियों से बार बार कहने के बाद भी सुनवाई नहीं होती। वहीं अब परेशान किसानों ने चेताया है कि यदि उक्त कल्याण केंद्र की साफ सफाई कर जल्द चालू नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बाबत एडीओ कृषि रमाकांत राम ने कहा कि केंद्र पर किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। नगरा के इंचार्ज को ही वहां का अतिरिक्त प्रभार मिला है। नगरा में पहले से ही स्टोर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago