बलिया। बलिया-देवरिया को जोड़ने वाले सरयू (घाघरा) नदी पर बने तुर्तीपार-भागलपुर सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। ये रोक 17-18 अक्टूबर और 20-21 अक्टूबर को भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। ऐसे में सिर्फ साइकिल और मोटरसाइकिल को ही निकलने की परमिशन रहेगी।
बता दें परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड, सेतु निर्माण इकाई प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी कंपाउंड देवरिया के पत्र को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारी वाहनों पर रोक लगाई है। जिसका आदेश जिलाधिकारी देवरिया सिंह ने बलिया और देवरिया जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से निर्गत कर दिया है।
इस अवधि में गोरखपुर की तरफ आवागमन हेतु बेल्थरा रोड से दोहरीघाट, बड़हलगंज मार्ग होकर डायवर्जन रूट निर्धारित किया गया है, सेतु के मरम्मत का कार्य जारी है, जिसके लिए रिपेयरिंग कार्य हेतु 4 दिनों के लिए आवागमन ठप करने की अनुमति जिलाधिकारी से परियोजना प्रबंधक की ओर से की गई थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…