Categories: बलिया

बैरिया में नहीं थमेगी विकास की रफ्तार, पात्रों को मिलेंगे शौचालय-आवास: शांति देवी

बलिया। बैरिया नगर पंचायत की चेयरमैन शांति देवी ने गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास को लेकर अपनी कार्ययोजना बताई साथ ही उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई।

इस दौरान उन्होंने बैरिया के विकास में पार्टी के साथ ही सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के योगदान को सराहा और कहा कि नगर में जल निकासी, आवास, शौचालय, सड़क, प्रकाश आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। बिना भेदभाव के सबके विकास का प्रयास हुआ। बैरिया के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। जो काम शेष रह गए हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। बैरिया में विकास की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी। जो लोग किसी वजह से वंचित हैं या उन्हें शौचालय-आवास नहीं मिला है और वे पात्र हैं, उन्हें भी जल्द आवास व शौचालय दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ चुनाव के मौसम में ही दिखते हैं। उनको इस बार भी जनता करारा जबाब देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी हाल में बैरिया में असमाजिक तत्वों को सफल होने नहीं दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बैरिया ग्राम नगर पंचायत को जिले का सबसे बेहतर नगर पंचायत बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आप ने हाल ही देखा होगा की हमारी नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग में हमारी पंचायत को जिले में दूसरे नंबर मिलाहै। यहां का विकास और भी तेजी से होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago