बलिया
बलिया- इन मांगों के साथ बोर्ड अध्यक्ष से मिला वक्फ वेलफेयर फोरम
बलिया में मंगलवार को वक्फ से जुड़ी समस्याओं को लेकर वक्फ फोरम ने बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात की। जहां वक्फ सम्पत्तियों से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए, वक्फ में रजिस्ट्रेशन, रिनीवल समेत अन्य कामों में तेज़ी लाने के लिए ‘‘वक्फ वेलफेयर फोरम’’ का एक डेलीगेशन सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के कार्यालय पहुंचा। फोरम के डेलीगेशन ने बोर्ड वक्फ के अध्यक्ष ज़ुफर फारूकी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे वक्फ से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
वक्फ वेलफेयर फोरम की मांग-
1.वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन और रिनीवल को जल्द करने के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन हो
2. वक्फ बोर्ड की नियमावली और उपनियामावली को जल्द प्रख्यापित किया जाए
3. वक्फ बोर्ड कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए कार्यों में पार्दर्शिता लाई जाए
4. बोर्ड के कार्यों के एवज में लागू शुल्क को कार्यालय के सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित किया जाए।
5. लम्बित प्रकरण की सूची सार्वजनिक कर बोर्ड कार्यालय में नियमित रूप से प्रकाशित किया जाए, उसकी कॉपी ‘‘वक्फ टूडे’’ समाचार पत्रिका में प्रकाशित हो
6. चिंहित सम्पत्तियों को वक्फ विवरण बोर्ड, मुतवल्लियों का सम्पर्क सूत्र इत्यादि लगवाया जाए।
वहीं अध्यक्ष ज़ुफर अहमद फारूकी ने सभी मागों को सैदांतिक रूप से अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि जो शासन स्तर से काम होना है उसके लिए भी बोर्ड कोशिश करेगा। फोरम ने समय समय पर जो भी सूचनाएं दी हैं उसके समाधान के लिए वक्फ बोर्ड हर संभव कार्रवाई करेगा। साथ ही ज़ुफर अहमद फारूकी ने वक्फ वेलफेयर फोरम द्वारा वक्फ के प्रति आम लोगों में जागरुकता लाने के प्रयास की सराहना की गई।
वक्फ वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि वक्फ एक स्वतशासी संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य में से वक्फ संपत्तियों का संवैधानिक संरक्षण, सम्बंधित मुतवललियों को शिक्षित एंव जागरूक करना, अपंजीकृत वक्फ संपत्तियों का पंजिकृत कराना हैं। साथ ही पंजीकृत संपत्तियों को नियमित एवं संरक्षण कराना तथा नागरिकों को वक्फ संपत्तियेां से जागरूक कर उसके संरक्षण के महत्व को आम करना आदि जनहित में उद्देश्य है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


