बलिया स्पेशल
बलिया- शराब बंद कराने को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
बलिया। जनपद के बसंतपुर व आसपास के क्षेत्रों में सालों से कुटीर उद्योग का रुप धारण कर चुके अवैध शराब (कच्ची) के धंधे को बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने खुद ही पहल की है। ग्रामीणों की एक सभा रविवार को गांव के ऐतिहासिक यज्ञशाला प्रांगण में हुई। सभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि गांधीवादी तरीके से तीन दिन तक बनाने वालो से निवेदन किया जायेगा।
उसके बाद पुलिस प्रशासन को अवैध शराब बंद कराने को सात दिन का समय दिया गया। अगर सात दिन के अंदर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो सभी ग्रामीण जनपद पर धरना-प्रदर्शन व चक्का को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इसके पूर्व ग्राम की भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग गांव में घूम-घूम कर कच्ची शराब बंद कराने का आह्वान किया। बच्चों और महिलाओं के हाथों में तख्तियों पर नारे लिखे हुए थे। उसके बाद इस आक्रोशित जुलूस ने एक सभा का रूप ले लिया।
बैठक सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डा. गजेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक बसंतपुर गांव का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां की प्रतिभाओं ने सभी क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाया है। लेकिन आज हमारे गांव की पहचान कच्ची शराब निर्माण के रूप में हो रही है। जो काफी दुखद है। इस गोरखधंधे के दोषियों को पहचानने की जरूरत है।
ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है और घर-घर बन रहा है। इसके आगोश में गांव के नौजवान आ चुके हैं। विगत में अवैध शराब का सेवन करने वाले करीब दो दर्जन लोग काल के गाल में समा चुके हैं। इसको बंद कराने के लिए लंबी लड़ाई ईमानदारी से लड़ने की जरूरत है।
अध्यापक अरविंद सिंह ने कहा कि इसमें पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग सीधे-सीधे सम्मिलित हैं। पुलिस को अवैध शराब बनवाने के एवज में मोटी रकम की कमाई होती है। ऐसी सूचना है कि लाखों रुपए महीने पुलिस को कमाई होती है।
पूर्व प्रधान नित्यानंद मिश्र ने कहा कि हमें स्थानीय लोगों से तो लड़ना ही है, हमारी लड़ाई पुलिस प्रशासन से भी है। अगर हम ग्रामीण एकजुट होकर लड़ें तो हम यह जंग जरूर जीतेंगे।
विश्राम बिंद ने कहा कि कच्ची शराब को बंद कराने को अगर एक-एक व्यक्ति कसम खा ले तो यह कुटीर उद्योग जरूर बंद होगा। नहीं तो गांव का सर्वनाश होने से कोई बचा नहीं सकता है। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग मौजूद रहे। अध्यक्षता दीनानाथ सिंह ने व संचालन कार्यक्रम के संयोजक इन्द्रजीत सिंह ने किया।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027


