सिकंदरपुर
बलिया- जमीन के लिए आपस में भिड़े चाचा-भतीजे, पुलिस ने शांत कराया मामला
बलिया। जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। जहां चाचा और भतीजे के बीच विवाद हुआ। यहां तक कि दोनों पक्ष में पत्थरबाजी हुई। हालांकि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। लेकिन पुलिस के जाते ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धमकी दी। दरअसल राजश्री सिनेमा के पास रमेश चन्द्र गुप्ता और उनके भतीजे अमित गुप्ता के बीच पिछले 17 सालों से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसमे कोर्ट से स्थगन आदेश भी है।
इस बीच रविवार को विवादित जमीन पर अमित ने जबरदस्ती निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत रमेश गुप्ता ने सीओ सिकन्दरपुर से की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष ने गली गलौज शुरू कर दी। उस समय किसी तरह मामला शांत कर दिया गया। पुलिस के जाने के बाद अमित अन्य लोंगो के साथ रमेश के घर पहुंच कर दबंगई शुरू कर दी। आरोप है कि इन लोंगो ने दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल और दरवाजा तोड़ दिया। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी।
उधर घटना के बाद रमेश का परिवार काफी डरा हुआ है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों से 5 लोंगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। वहीं इस सम्बंध में सीओ सिकन्दरपुर अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि अनावश्यक विवाद पैदा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्जनकर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है। साथ ही 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सिकंदरपुर
सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल में क्षेत्र का कितना विकास हुआ? आप उनके काम को 1 से 10 के बीच कितने नंबर देंगे और 2027 में किस पार्टी व नेता को विधायक बनते देखना चाहते हैं? नीचे सर्वे भरकर अपनी आवाज़ दर्ज करें।
सिकंदरपुर
सिकन्दरपुर चाकूबाजी मामला- आरोपी युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से किया इंकार
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में नई अपडेट सामने आई है। पुलिस ने जिस युवक पर हमला करने का आरोप लगाया था, अब उस युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया है।
युवक अभिषेक राय का कहना है कि मैं पुलिस से गुहार लगा रहा हूं कि मैं दिल्ली में हूं। मुझ पर आर्यन राय पर हमले का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मेरे पिता को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया है। इस मामले में सही से जांच होनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था, वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेज दिया गया। घाल के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। इस मामले में अभिषेक राय पर जानलेवा हमला कराने के आरोप लगाए गए थे। अब अभिषक ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं दिल्ली में AGRISENSE LANDSCAPE PRIVATE LIMITED में ड्यूटी कर रहा हूं। मेरे बड़े पिता जी पर राजनैतिक रंजिश में फर्जी FIR दर्ज की गई है और उन्हें जेल में बंद किया गया है। पुलिस उन्हें बार-बार परेशान कर रही है।
सिकंदरपुर
बलिया में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रवार गांव के रहने वाले आर्यन कुमार घर से दूध लेने निकले थे तभी आधा दर्जन हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल के बड़े पिता रत्नेश राय नें बताया है कि मुझे इस घटना की फोन पर सूचना मिली थी जब मैं वहाँ पहुच तो मेरा भतीजा घायलवस्था में खून से लतपथ पड़ा था,
और आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। हम लोग तत्काल उसे घायल अवस्था में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले आए, क्षेत्राधिकार ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
रत्नेश राय ने बताया है कि मेरे और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की।
-
सिकंदरपुर2 days agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 days agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 days agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 days agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 days agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 days agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 days agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
उत्तर प्रदेश6 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह


