featured
बलिया- जिला पंचायत सदस्य के घर पर रात 1 बजे पुलिस की दबिश
बलिया। बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशीयों ने अपने अपने नामांकन भी कर दिए हैं। भाजपा की तरफ से वार्ड 48 से सदस्य का चुनाव जीतीं शिवदयाल चौधरी की पत्नी सुप्रिया चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा पहले ही आनंद चौधरी को प्रत्याशी बना चुकी है। जिसके बाद जिले में चुनाव रोचक हो गया है। संख्या बल जुटाने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीती अपने चरम पर पहुच गई है।
वार्ड 28 से निर्दल पंचायत सदस्य का चुनाव जीते कांग्रेस नेता जनार्दन यादव ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जनार्दन यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पुलिस पर संगीन आरोप लगायें हैं। जनार्दन का कहना है कि “थाना उभांव की पुलिस रात को करीब 1 बजे के आस पास मेरे घर जाकर मेरे परिवार को डरा धमका रही है मेरा कसुर बस इतना है कि मै वार्ड नंबर 28 से निर्दल जिला पंचायत सदस्य हू। मेरे घर पर सिर्फ मेरी पत्नी और मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं।
रात के अंधेरे में पुलिस मेरे दरवाजे पर पहुंच कर जिला पंचायत चुनाव को प्रभावीत करने की नियत से मेरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताडीत करने के लिए डरा धमका रही है। मेरे परिवार को कहा गया कि तुम्हारा पति कल तक नहीं आया तो फर्जी मुकदमा मे फंसा दिया जायेगा। ” जनार्दन ने आगे लिखा है “आज से करीब 6वर्ष पहले सचिवालय विधान सभा लखनऊ में कार्यवाही मे भाग लेने आये मऊ के विधायक माननीय मुखतार अंसारी के साथ ली गयी फोटो को अधार
बनाकर मुझे घेरने की कोशिश की जा रही है। जबकी मेरे घर छापेमारी पडने से पहले थानाध्यक्ष उभांव ज्ञानेश्वर मिश्र और बृजेश सिंह सिपाही दोनों से मेरी बात हो चुकी थी और मैंने बताया कि मै घर पर नहीं हूँ दवा लेने के लिए बाहर आया हूँ 30 तारीख तक आऊंगा। इसके बाद भी पुलिस बैगर किसी सुचना के मेरे घर पर जाकर आधी रात को दरवाजा पीट कर धमाका रही है। मैं किसी भी परिस्थिति में सिध्दांत से समझौता नहीं कर सकता। मरते दम तक न्याय कि लडाई लडता रहुंगा चाहे इसकी कीमत अपनी जान देकर ही क्यों न चुकानी पड़े।”
वहीँ इस आरोप पर हमने उभावं थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फ़ोन नहीं उठा उनसे बात होने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा। वहीँ इस पुरे मामले पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांग्रेस ओम प्रकाश पाण्डेय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जनार्दन यादव लगातार कई बार अखोप गावं के प्रधान रहे। जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव के यहां अनावश्यक रूप से पुलिस प्रशासन का दरवाजे पर दस्तक देना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पुलिस अधीक्षक बलिया संज्ञान ले नहीं तो इस मामले पर कांग्रेस धरना करेगी।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


