बलिया: नदी में डूबे 2 व्यापारी 48 घंटे बाद भी लापता, फेफना पुलिस की डूब गई साख!

“तमसा नदी में 6 लोग डूबे। इनमें से 4 तो बाहर आ गए। लेकिन बाकी दो को तैरना नहीं आता है। दोनों नदी में ही गायब हो गए हैं। पुलिस गंभीरता से तलाश नहीं कर रही है। हमें आश्वासन दिया गया कि वाराणसी से NDRF की एक टीम आएगी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए। लेकिन टीम नहीं आई है। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बताइए अगर जल्दी दोनों को नहीं ढूंढा गया तो धारा के साथ दोनों कहीं और बह कर चले जाएंगे। तब क्या होगा?” भारी आवाज और रूंधे हुए गले के साथ तमसा नदी में लापता माया यादव के रिश्तेदार लक्ष्मण यादव ये बात कहते हैं और मदद की गुहार लगाते हुए चुप हो जाते हैं।

बलिया का फेफना थाना पिछले दिनों की चर्चा का केंद्र बना हुआ था। वजह ये थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक सीक्रेट रिपोर्ट में फेफना का नाम सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक फेफना सबसे ख़राब परफॉर्मेंस वाले 10 थानों में शामिल है। इस रिपोर्ट पर अब फेफना पुलिस की एक लापरवाही मुहर भी लगा रही है। तमसा नदी में एक नाव पलट जाने से 6 लोग डूब गए। इनमें 2 लोग अब तक 48 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता हैं। आरोप है कि दोनों की तलाश में पुलिस महज खानापूर्ति कर रही है।

नदी में डूबने के बाद लापता हुए दोनों शख्स व्यापारी हैं। इनके परिजनों ने फेफना थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ खोजबीन नहीं कर रही है।

पुलिस को दी गई तहरीर

क्या है पूरा मामला:

दिन रविवार, तारीख 21 अगस्त यानी कल दोपहर 6 लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर तमसा नदी (टोंस नदी) में जा रहे थे। मुन्ना यादव नाम का शख्स नाव चला रहा था। नाव पर सवार थे दरामपुर गांव के दिलीप पासवान, अशोक यादव, धरिक्षन, बांसडीह के रघुनाथ यादव और घसौती गड़वार के माया शंकर यादव। ये सभी लोग दीयर के इलाके में जा रहे थे। रघुनाथ यादव और माया शंकर यादव गाय का बछड़ा खरीदने के लिए उसे देखने जा रहे थे।

बारिश की वजह से तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तभी ये 6 लोग नाव से बीच नदी तक पहुंचते है। तेज हवा चल रही थी। नाव पलट जाती है। सभी 6 लोग नदी में डूब गए। लेकिन इनमें से 4 लोग नदी से निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन दोनों व्यापारी माया शंकर यादव और रघुनाथ यादव नदी से नहीं निकल पाए। दोनों के परिजनों का कहना है कि दोनों नदी में गायब हो गए हैं।

नदी में नाव पलटने की बात जैसे ही गांव में फैली हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दीयर के इलाके में 2 चरवाहों ने पुलिस को बताया कि “नाव हमारे सामने ही पलटी थी। जिसके बाद हमने 2 लोगों को नदी के इस पार और 2 लोगों को दीयर की ओर निकलते देखा।”

टोंस नदी में डूबे पशु व्यापारी की बाइक किनारे पर लावारिश हालत में पड़ी मिली, जिस पे सवार होकर दोनों पहुंचे थे घाट

क्या बोले परिजन:

बलिया ख़बर के साथ बातचीत में लापता व्यापारी माया शंकर यादव के रिश्तेदार लक्ष्मण यादव ने कहा कि “माया और रघुनाथ यादव नदी में डूबने के बाद से लापता हैं। दोनों नदी में ही गायब हैं। पुलिस ने हमें आश्वासन दिया था कि शाम तक वाराणसी से NDRF की एक टीम आएगी। जो नदीं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी। लेकिन कोई टीम अब तक नहीं आई है।” वहीं नाव घटना में बचे चार चरवाहों ने पुलिस पर गलत बयान देने के लिए फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया।

सवाल है कि जब परिजनों को आशंका है कि माया यादव और रघुनाथ यादव नदी में ही गायब हैं तब पुलिस पूरी गंभीरता से रेस्क्यू ऑपरेशन क्यों नहीं चला रही है? जैसा लक्ष्मण यादव ने बताया कि NDRF की वाराणसी युनिट से एक टीम के आने का आश्वासन मिला था। तब टीम अब तक बलिया क्यों नहीं पहुंची?

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago