Categories: बलिया

बलियाः गैंगस्टर एक्ट में दोषी को दो साल की सजा और 5000 का दंड

बलियाः कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5000 के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट ओमकार शुक्ला की अदालत ने यह फैसला दिया है। जानकारी के मुताबिक उभांव के थानाध्यक्ष ने 13 फरवरी 2022 को तहरीर दी थी कि मानिक चंद गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता निवासी जमालुद्दीनपुर थाना उभांव संगठित गिरोह चलाता है और उसका सरगना भी है। गिरोह के सक्रिय सदस्य मनोज गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता और कुबेरनाथ पांडेय पुत्र स्व. सीताराम पांडेय हैं।

गैंग के द्वारा क्षेत्र में आतंक कायम किया गया था। जिसके बाद मामला कोर्ट गया। अभियोजन की तरफ से अजय तिवारी विशेष लोक अभियोजक गैंगस्टर एक्ट ने सजा के बिंदु अपना पक्ष रखा। न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago