बलिया। बीआरसी सीयर पर आयोजित निपुण भारत सेवारत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत मेरी जहां भी आवश्यकता महसूस होगी, उसे पूरा करने का काम करूंगा। उन्होंने विशेषकर जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में एक नए शौचालय निर्माण का वादा किया। इसके अलावा समस्त कंपोजिट विद्यालयों में जहां छात्र छात्राओं की संख्या ज्यादा है, वहां बच्चों के लिए इनवर्टर संग 2 किलो वाट सोलर पैनल लगवाने का भरोसा दिया।
प्रशिक्षण डीसी बलिया आनंद प्रकाश मिश्रा इस प्रशिक्षण के बाबत शासन की मंशा एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रशिक्षण उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह तथा जिला प्रशिक्षण समन्वयक आनंद प्रकाश मिश्र का सम्मान बैज अलंकरण, माल्यार्पण, अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…