बलिया
बलिया- अवैध रूप से संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्र सीज, DM के आदेश पर कार्रवाई
बलिया। में बिना पंजीकरण चल रहे दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सीज करने की कार्रवाई की गई।जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम आत्रेय मिश्र और सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को अधिकारियों ने बैरिया बाजार में बगैर जरूरी कागजात के संचालित हो रहे दो अल्ट्रासाउंड सेंटरो को बंद कर सील कर दिया। और अब इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जहां पहले तो एसडीएम और सीएचसी अधीक्षक ने बैरिया बाजार स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की पड़ताल की। इस दौरान मां अम्बे अल्ट्रासाउंड और आदर्श अल्ट्रासाउंड की पड़ताल की गई। एसडीएम ने बताया कि मां अम्बे अल्ट्रासाउंड पर कई खामियां मिली हैं। उनका रजिस्ट्रेशन का डेट लैप्स हो चुका था। साथ ही अल्ट्रासाउंड संचालित करने के लिये जरूरी कागजात भी नहीं थे। आदर्श अल्ट्रासाउंड सेंटर के पास भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। पंजीकरण की तिथि लैप्स हो चुकी है। दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज कर दिया गया है।
साथ ही आत्रेय मिश्र एसडीएम ने बताया कि कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरो के संचालक जांच की सूचना मिलने के बाद अपना केन्द्र बंद कर गायब हो गये थे। ऐसे में प्रशासन ने चेताया कि जो भी बगैर जरूरी कागजात और बगैर रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


