Categories: बलिया

बलियाः अब 4 मई तक भागलपुर पुल पर बंद रहेगा आवागमन

बलिया के भागलपुर पुल पर वाहनों का आवागमन 4 मई तक बंद रहेगा। पहले 1 मई तक आवागमन बंद रखा गया था लेकिन जर्जर पुल का मरम्मत कार्य पूरा न होने के चलते विभाग ने अब 4 मई तक वाहनों की आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया है।

सरयू नदी पर बना भागलपुर पुल बलिया को देवरिया और बिहार से जोड़ता है। इस पुल पर रोजाना सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। अब पुल बंद होने से यात्रियों को नाव से सफर करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे प्रभावित हैं। जिन्हें भीषण गर्मी पर पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शादी की सीजन होने के चलते देवरिया व बिहार बारात ले जाने में भी दिक्कत हो रही हैं। पुल पर आवागमन बंद होने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। पहले 1 मई तक पुल चालू होने वाला था लेकिन अभी मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया। रविवार को पुल के निरीक्षण के दौरान कई सारा मरम्मत का कार्य बाकी नजर आया।

उधर सेतु निगम देवरिया के परियोजना प्रबंधक एस पी सिंह का कहना है कि कंक्रीट तोड़ने व अन्य कार्य में काफी समय लग रहा है। जिसके चलते पुल की मरम्मत में देरी हो रही है। कहा कि मरम्मत की समयावधि 1 मई तक के लिए थी परन्तु अब इसे बढ़ाकर 4 मई तक की जा रही है। 4 मई के बाद पुल पर वाहनो का आवागमन शुरू हो जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago