Categories: बलिया

Paper leak- अब इस प्रधानाचार्य पर NSA की कार्रवाई, अब तक 4 पर लगी रासुका

बलिया में पेपर लीक मामले में अब गिरफ्तार एक विद्यालय प्रधानाचार्य पर पुलिस NSA की कार्रवाई की है। मामले में अब तक 4 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। 52 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र और 3 पत्रकारों अजीत कुमार ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को जमानत मिल चुकी है। बाकि अन्य आरोपित फिलहाल जेल में बंद हैं।

कार्रवाई को लेकर उभांव थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने रविवार को बताया कि मां लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाई गई है।माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में कार्रवाई की गई है।

अब तक 4 आरोपियों NSA की कार्रवाई- बता दें इससे पहले 3 आरोपी पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज, भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, नकल माफिया राजू प्रजापति और डीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पति रवींद्र सिंह पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाई गई है। इस तरह अब तक 4 आरोपियों के खिलाफ NSA की कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान 29 मार्च को हाईस्कूल के संस्कृत और अगले दिन 30 मार्च को इंटर के अंग्रेजी विषय का पर्चा आउट हो गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 30 मार्च को तत्कालीन डीआईओएस और 3 पत्रकारों समेत कुल 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में शामिल हुई यूपी एसटीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर कुल 52 आरोपितों को पकड़कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तार लोगों में करीब एक दर्जन स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और लिपिक शामिल हैं। पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर करीब 28 दिनों तक लगातार आंदोलन चला है। कुछ दिनों पहले पकड़े गए पत्रकारों को जमानत मिली है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago