Uncategorized
बलिया में मतगणना के दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, इस रूट पर जाने से बचे !
बलिया- मतगणना के दिन को लेकर प्रशासन ने खास खाका तैयार किया है। 23 मई को बलिया सलेमपुर और घोसी लोकसभा सीट की मतगणना बलिया में ही होनी है जिसे देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।
इस दौरान बलिया मोड़ से डाडी चट्टी के बीच रूट डायवर्ट रहेगा। वहीँ मऊ से गोरखपुर या कोपागंज दोहरीघाट जाने के लिए बलिया मोड़ से रुट बंद रहेगा। इस रुट पर जाने वालों को मतलूबपुर मोड़ या फिर अदरी मोड़ होकर जाना होगा।
इसमें आजगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन मतलूबपुर मोड़ से बाईपास पकड़कर डाडी चट्टी, कोपागंज होते हुए दोहरीघाट जा सकेंगे। मऊ से चलने वाले वाहन अदरी मोड़ होकर कोपागंज या फिर घोसी निकलेंगे।
मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही जिले के चारों सर्किल के क्षेत्राधिकारी 11 एसओ और 500 एसआई तथा सिपाहियों की तैनाती रहेगी।
एएसपी के अनुसार मतगणना के दिन सुरक्षा के दृष्टि से जिले के चारों सर्किल के क्षेत्राधिकारी के साथ 11 थानाध्यक्ष मय हमराही और एक एक कंपनी पीएसी और पैरामिलेट्री के जवान तैनात रहेंगे।
पांच सौ उपनिरीक्षक और सिपाहियों भी तैनात किए जाएंगे। मंडी परिसर में जाने के लिए मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा।
मोबाइल के साथ अन्य किसी भी प्रकार की डिवाईस और बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खाने पीने के सामान भी प्रतिबंधित रहेंगे। बताया गया है कि खाना आदि ले जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राजनैतिक दलों को सिर्फ इजाजत दे सकते हैं।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





