बलिया
बलिया: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठा ट्रेड यूनियन कर्मचारी संघ, दी आंदोलन की चेतावनी
बलिया: ट्रेड यूनियन कांग्रेस से सम्बद्ध स्वायत कर्मचारी संघ अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद के कैम्पस में धरने पर बैठ गया है। कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों ने सरकार को आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
बता दे कि संघ के कर्मचारी, पदाधिकारियों भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार में डूबा नगर पालिका परिषद केवल बाहर से ही नही बल्कि अंदर से भी खोखला हो चुका है। आए दिन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन किया जाता है।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पालिका परिषद के पूर्व यो दिनेश कुमार विश्वकर्मा पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं वही नवागत ईओ से भी जनता और कर्मचारियों को कोई राहत मिलती नही दिख रही।
कर्मचारियों का पीएफ हो मानदेय हो या वेतन हो हर कोई विभाग की मनमानी से त्रस्त है आने वाले समय में नगर पालिका परिषद का चुनाव होना है। उससे पहले नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है 28 अक्टूबर से धरना और अनशन की चेतावनी दी है।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


