बलिया स्पेशल
बलिया- खबर से घबराए थानाध्यक्ष ने तीन पत्रकारों के ख़िलाफ़ दर्ज कराया फर्जी मुकदमा !
बलिया डेस्क : बलिया में पत्रकार द्वारा खबर छापने पर नाराज जिले के एक थानाध्यक्ष ने तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला बांसडीहरोड थाने का है जहाँ खबर छपने से के थानाध्यक्ष आरएस नागर इस कदर नाराज हो गए कि 20 दिनों के अंदर तीन पत्रकारों के खिलाफ दो-दो बार 107/16 की कार्रवाई कर दी।
जिन तीनों पत्रकार पर मामला दर्ज हुआ है वे एक ही परिवार के है। पिता श्याम प्रकाश शर्मा जहां बलिया के प्रतिष्ठित अखबार के बांसडीहरोड संवाददाता है। वहीं उनके दो पुत्र भरत शर्मा उर्फ मृत्युंजय व शुभाशिष लखनऊ में रहकर पत्रकारिता का काम करते हैं। थानाध्यक्ष जिस मामले में उपरोक्त तीनों पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की हैं, उसमें से दोनों यानी भरत व शुभाशिष उस दिन लखनऊ में ही थे। ऐसे में साफ है कि थानाध्यक्ष खुन्नस में यह कार्रवाई की है, लेकिन उनकी यह कार्रवाई उन्हीं पर कितना भारी पड़ेगा शायद इस बात का अंदाजा थानाध्यक्ष को नहीं है।
खैर फिलहार पत्रकार श्याम प्रकाश शर्मा ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि एसपी डा. विपिन टाडा मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं। बलिया खबर से बात करते हुए श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया की वह एक प्रतिष्ठित अखबार में बांसडीहरोड संवाददाता के रूप में कार्य करते हैं। बीते दिनों उन्होंने असलहे के बल पर खोल ले गए भैंस, पशुपालक ने लगाई न्याय की गुहार व लगातार चोरी आदि तमाम खबरों को प्रकाशित किया था। इसबीच बीते दिनों श्याम प्रकाश शर्मा और उनके भाई के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया, जिसमें पत्रकार श्याम जी द्वारा बांसडीहरोड थाना में तहरीर दी गई थी कि उनके भाई तथा उनके भतीजे द्वारा उनके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
नियमत:पुलिस को उपरोक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करना चाहिए था। लेकिन बांसडीहरोड थानाध्यक्ष को निकालना था खुन्नस, लिहाजा उन्होंने पत्रकार श्याम के साथ-साथ उनके पुत्रगण जो लखनऊ में रहकर पत्रकारिता करते हैं भरत व शुभाशिष के खिलाफ भी १०७/१६ की कार्रवाई कर दी। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने बीते 20 दिनों के अंदर दो-दो बार उपरोक्त कार्रवाई की है।
अब देखना यह है कि पत्रकार की शिकायत को एसपी डा. विपिन टाडा कितना गंभीरता से लेते हैं। वहीँ इस पुरे मामले पर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष हो या पत्रकार कानून सबके लिए बराबर है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


