बलिया
बलिया- जेपी के गांव जाने वाली सड़क की बदलेगी तस्वीर, 70 करोड़ से होगा कायाकल्प
बलिया। लोगों को जल्द ही अब एक राहत मिलने वाली है। क्योंकि जेपी के गांव जाने वाली बीएसटी बंधा वाली सड़क की सूरत 70 करोड़ से बदली जाएगी। लंबे समय के बाद 33 किमी की सड़क की दशा बदलने वाली है। चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है। सड़क पर यूपी के साथ ही बिहार के लोगों का भी आना जाना होता है। ऐसे में सड़क का निर्माण होने से छपरा, पटना, बैरिया, बलिया आदि स्थानों पर जाने वाले वाहन भी बिना किसी बाधा के सरपट दौड़ सकेंगे। इस सड़क की कनेक्टिविटी प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से भी टेंगरहीं और चांदपुर के बीच में होगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की कोशिशोँ से लोगों को सौगात मिलने वाली है।
दो भागों में होगा निर्माण- सड़क को दो भाग में बांटकर बनाया जा रहा है। एक भाग में 21 किमी और दूसरे भाग में 12 किमी में सड़क का निर्माण होना है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने 1982 में 1.5 लाख की आबादी को बाढ़ से बचाने के लिए बंधा का निर्माण कराया था। उससे पहले सिताबदियारा क्षेत्र में जाने के लिए कच्चा मार्ग था। गांव के लोग पैदल टोला शिवनराय जाते थे, उसके बाद उन्हें बैरिया या बलिया के लिए साधन उपलब्ध हो पाता था। बंधा बनने के बाद उस पर सड़क बना तो विभिन्न स्थानों के लिए वाहन भी चलने लगे, लेकिन सड़क पतली ही रह गई। अब सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के कोशिश से इसके कायाकल्प की तैयारी है।
वहीं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जेपी के गांव जाने वाली सड़क मजबूत बनेगी। टेंगरहीं में एनएच-31 से निकलती यह स़ड़क लालगंज, दोकटी, कोड़रहा, खखन के डेरा होते हुए जयप्रकाशनगर जाती है। दूसरी छोर पर चांददियर के पास एनएच-31 से भी सड़क सटती है। टेंगरहीं से जयप्रकाश नगर के लिए लगभग 46.51 करोड़ का बजट राज्य वित्त से जारी हुआ है, जबकि बकुल्हां से जयप्रकाशनगर तक 24.75 करोड़ त्वरित वित्त से जारी हुआ है। यह सड़क टेंगरहीं और चांदपुर के बीच में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से भी सटेगी। सड़क को 5.50 मीटर चौड़ाई में बनाना है। सड़क बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। चौड़ीकरण हो जाने से शिवपुर में बन रहे नए सेतु से आरा बिहार जाने का रास्ता भी सुगम हो जाएगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


