सिकंदरपुर
बलिया- पत्रकार को मैजिक वाहन ने मारी टक्टर, SHO ने उल्टा पत्रकार को ही समझाया
बलिया। सिकंदरपुर में एक पत्रकार को मैजिक चालक ने टक्कर मार दी। और SHO ने मैजिक चालक से पूछताछ करने की जगह पत्रकार को ही समझाइश दी है। जिससे नाराज पत्रकार ने SHO की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और SHO के व्यवहार को पत्रकारों के साथ सहीं नहीं ठहराया। कहा कि एक पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है तो आम जनता क्या भरोसा करेगी।
दरअसल शुक्रवार की शाम को सिकन्दरपुर चौराहे पर संवाददाता अरविंद पांडे की पैशन प्लस गाड़ी को बलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक मैजिक वाले ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में किसी तरह बाइक को उठाया। थाने पहुंचने पर मैजिक चालक और पत्रकार अरविंद पांडे ने अपनी बात एसएचओ सुभाष चंद्र यादव को बताई। जहां एसएचओ ने उल्टा पत्रकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गलती आपकी है।
जब पत्रकार ने कहा कि सवारी को भेज दीजिए और मैजिक चालक का लाइसेंस और गाड़ी का कागज चेक करिए तो एसएचओ नें पत्रकार को समझाते हुए यह कहा कि यह कौन सा मामला है।कि आप बात का बतंगड़ बना रहे हैं ऐसा कह कर मैजिक वाले को घर जाने के लिए छोड़ दिया। वहीं इस मामले पर पत्रकार अरविंद पाण्डेय ने कहा है कि अभी दो-चार दिन ही हुआ है एसएचओ साहब को सिकन्दरपुर थाने पर तैनात हुए और पत्रकारों के प्रति इनका व्यवहार कहीं न कहीं सवालिया निशान उठा रहा है उनके कार्य प्रणाली पर। एक पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है तो आम जनता क्या भरोसा करेगी इन पर।

सिकंदरपुर
सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल में क्षेत्र का कितना विकास हुआ? आप उनके काम को 1 से 10 के बीच कितने नंबर देंगे और 2027 में किस पार्टी व नेता को विधायक बनते देखना चाहते हैं? नीचे सर्वे भरकर अपनी आवाज़ दर्ज करें।
सिकंदरपुर
सिकन्दरपुर चाकूबाजी मामला- आरोपी युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से किया इंकार
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में नई अपडेट सामने आई है। पुलिस ने जिस युवक पर हमला करने का आरोप लगाया था, अब उस युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया है।
युवक अभिषेक राय का कहना है कि मैं पुलिस से गुहार लगा रहा हूं कि मैं दिल्ली में हूं। मुझ पर आर्यन राय पर हमले का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मेरे पिता को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया है। इस मामले में सही से जांच होनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था, वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेज दिया गया। घाल के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। इस मामले में अभिषेक राय पर जानलेवा हमला कराने के आरोप लगाए गए थे। अब अभिषक ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं दिल्ली में AGRISENSE LANDSCAPE PRIVATE LIMITED में ड्यूटी कर रहा हूं। मेरे बड़े पिता जी पर राजनैतिक रंजिश में फर्जी FIR दर्ज की गई है और उन्हें जेल में बंद किया गया है। पुलिस उन्हें बार-बार परेशान कर रही है।
सिकंदरपुर
बलिया में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रवार गांव के रहने वाले आर्यन कुमार घर से दूध लेने निकले थे तभी आधा दर्जन हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल के बड़े पिता रत्नेश राय नें बताया है कि मुझे इस घटना की फोन पर सूचना मिली थी जब मैं वहाँ पहुच तो मेरा भतीजा घायलवस्था में खून से लतपथ पड़ा था,
और आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। हम लोग तत्काल उसे घायल अवस्था में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले आए, क्षेत्राधिकार ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
रत्नेश राय ने बताया है कि मेरे और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


