फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी : बलिया में 10 और शिक्षक STF के रडार पर !

बलिया के प्रा.वि. कुरेम रसड़ा में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षक गड़वार क्षेत्र के मठमैन निवासी ज्ञान प्रकाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दूसरे के नाम का शैक्षिक प्रमाण पत्र व पैन कार्ड को कूटरचित कर नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद जिले में खलबली मची हुई है।

आरोपी जय प्रकाश यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी श्रीनगर थाना सलेमपुर, देवरिया के शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा था।एसटीएफ के रडार पर अभी लगभग 10 शिक्षक हैं। ज्ञान प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद अब संदिग्ध शिक्षकों में खलबली मची हुई है।

बता दें कि प्रदेश के मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी अनामिका शुक्ला के 25 जिलों में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने का प्रकरण जून 2020 में सामने आने के बाद से हर जिले में शिक्षकों की कुंडली खंगाली जाने लगी। 2 सालों में 25 शिक्षक मिले। इनमें से कइयों को बर्खास्त कर दिया गया है लेकिन ये शिक्षक करोड़ो रूपये लेकर फरार हैं। इनसे वसूली नहीं हो पाई है। जिसको लेकर एक बार फिर कार्रवाई तेज की गई है।

फर्जी शिक्षकों के पकड़े जाने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर सत्यापन किया जाता है। अभी के समय में लगभग 10 संदिग्ध शिक्षकों का सत्यापन
कार्य गतिशील है। एसटीएफ अपने तरीके से जांच कर रही है। एक दिन पहले गिरफ्तार हुए फर्जी शिक्षक ज्ञान प्रकाश के विन पहल से रोका गया था।

पूर्व के समय में आहरित वेतन की रिकवरी की जाएगी। कोई भी फर्जी शिक्षक अभिलेख में कूटरचना कर ज्यादा दिनों तक सफल नहीं रह सकता। वह हर हाल में पकड़ में आएगा। शिकायत मिलने के बाद इनका सत्यापन कर एसटीएफ आगे की कार्रवाई कर रही है। सत्यापन में गलत पाए जाने पर इनकी गिरफ्तारी भी तय है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 week ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago