बेल्थरा रोड
बलिया – प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के होनहारो को मिला पुरस्कार
बिल्थरारोड डेस्क : प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2020 के पुरुस्कार वितरण का आयोजन फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय ससना बहादुरपुर द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया। महाविद्यालय के संस्थापक डॉ शिवशंकर सिंह की स्मृति में बीते 28 दिसम्बर को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी में सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर मुख्य अतिथि एमएलसी पप्पू सिंह ने महाविद्यालय के संस्थापक स्व0 डॉ शिवशंकर सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय द्वारा संस्थापक जी के स्मृति में इस तरह के किये गए आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्रबन्धक रविशंकर सिंह पिक्कू व उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा कौशल में नई ऊर्जा मिलती है। और उनके अन्दर निखार आता है। जिससे उन्हें सर्वोच्च शिखर पर पहुँचने का अवसर मिलता है।
वही इस मौके पर आद्याशंकर यादव ने स्व 0 डॉ शिवशंकर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय दिनरात आगे की ओर बढ़ रहा है। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले भागलपुर के सुमित गोड़ को डेक्सटॉप कम्प्यूटर और मेडल और द्वितीय स्थान पाने वाले सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के छात्र अनुज कुमार मौर्य को साइकिल ,प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान पाने वाली सन्ध्या यादव, सेंट्रल पब्लिक अकेडमी को मोबाइल और अन्य प्रतिभागी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में घड़ी दिया गया।
महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान लाने वाली पटेल रीना , द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा दिव्या चौधरी, बीकॉम तृतीय वर्ष में प्रियंका गिरी, उम्मे सबीहा को तथा बीएससी तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक पाने वाली नेहा गुप्ता, शिवांगी, नेहा को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
स्टूडेंट्स आफ द ईयर का 11 हजार का पुरस्कार दिव्या को आशुतोष मिश्रा के तरफ से दिया गया।महाविद्यालय के प्रबन्धक रविशंकर सिंह पिक्कू व उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की सफलता पर प्रबन्धक पिक्कू सिंह ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिता जी के मार्गदर्शन में इस महाविद्यालय की स्थापना हुई आज उनके आशीर्वाद से यह शिक्षा का मन्दिर अनवरत फल फूल रहा है। कहा कि आगे भी इस तरह का आयोजन होता रहेगा।
इस प्रतिभा सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय दुबे, एडवोकेट आशुतोष मिश्र, ग्रेसी जान, डॉ शैलजा राय, प्रशांत जायसवाल मंटू, सुनील कुमार टिंकू,अजय सिंह, हीरेन्द्र बहादुर सिंह, जावेद अनवर, जनार्दन सिंह यादव, सोनू सिंह , धर्मेन्द्र सोनी, प्रवीण नारायण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव और संचालन तेज बहादुर ने किया।
बेल्थरा रोड
Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा
नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।
आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।
आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।
बेल्थरा रोड
बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल
बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।
Uncategorized
बलिया में सनसनीखेज वारदात: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका घायल
बलिया। जिले में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी बाइक पर स्कूल की एक शिक्षिका को लेकर घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना6 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized4 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured1 week ago


