featured
बलिया -भाजपा के 19 नेताओं के निष्कासन के बाद MLA सुरेंद्र सिंह पर लटकी कार्रवाई की तलवार !
बलिया : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बगावती तेवर पर उनके उपर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में बगावत करने वाले दल के उन्नीस नेताओं की दल की सदस्यता समाप्त करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक करीबी भी शामिल हैं।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बगावती तेवर पर उनके उपर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दल के गोरखपुर प्रान्त के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के गतिविधियों की उन्हें जानकारी है। उन्होंने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की गतिविधियों की पूरी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दिया है।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के हो रहे चुनाव में दल के जो भी नेता अथवा उनकी पत्नी दल से बगावत कर चुनाव लड़ रहे हैं, सभी को छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल भाजपा विधायक का बगावती तेवर राजनैतिक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी ने दल के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नही की है।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने बगावती तेवर अपनाते हुए बैरिया क्षेत्र में दल के जिला पंचायत सदस्य पद हेतु घोषित उम्मीदवार के इतर न सिर्फ अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिया है, बल्कि विधायक सिंह अपने उम्मीदवार के समर्थन में लगातार सभा करने के साथ ही अभियान चला रहे हैं।
चुनावी सभा में अपने कदम को उचित ठहराते हुए विधायक सिंह का कहना है कि उन्होंने आम लोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए यह कदम उठाया है। हालांकि भाजपा विधायक ने अपने समर्थकों के विरुद्ध हुई कार्रवाई पर कोई टिप्पणी करने से इंकार किया है । उन्होंने आज न्यूस्ट्रैक से बातचीत करते हुए कहा कि वह इस मामले में कोई टिप्पणी नही करेंगे।
भाजपा विधायक सिंह इन दिनों अपने दल के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के विरुद्ध जमकर मुखर हैं। उन्होंने बलिया से सांसद मस्त पर एक व्यक्ति की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। हालांकि सांसद मस्त ने भाजपा विधायक के आरोप पर कहा है कि वह विधायक के पागलपन वाले बयान पर कोई टिप्पणी नही करेंगे । सांसद मस्त के निजी सचिव अमन सिंह ने आज कहा कि भाजपा विधायक की दल विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई दल के नेतृत्व को करना है।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखेंगे । बहरहाल अब सभी की निगाहें भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की तरफ टिकी हुई है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दुर्जनपुर कांड में आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह का खुलकर बचाव करने को लेकर दल की हो रही फजीहत के बाद भाजपा विधायक को नोटिस जारी किया था , लेकिन सिकन्दरपुर के एक कार्यक्रम में स्वतंत्र देव सिंह का एक वीडियो व फोटो वायरल हुआ था , जिसमें स्वतंत्र देव सिंह भाजपा विधायक पर फूल बरसाते दिखाई दिये । इसके बाद किसी को जानकारी नही कि पार्टी नेतृत्व ने इस मामले में क्या कदम उठाया ।
उधर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि दल के नेतृत्व ने बलिया जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के हो रहे चुनाव में बगावत करने वाले उन्नीस नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की है । यह नेता अथवा इनकी पत्नी दल से बगावत कर जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी दल के प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य नारद सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा की नजदीकी सीयर की पूर्व ब्लाक प्रमुख हेमवंती यादव व अनिल सिंह, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबी भाजपा के मुरली छपरा मंडल के अध्यक्ष मंटू प्रसाद बिंद , दल के गोरक्ष प्रान्त के एन जी ओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक पंकज पाठक की पत्नी शालिनी पाठक, मंडल महामंत्री राकेश सिंह, सेक्टर संयोजक सुशील मौर्य को दल की सभी जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए इनकी सदस्यता समाप्त कर दी गयी है तथा छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया गया है ।
रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


