featured
बलिया में भीड़ देख गदगद हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- अखिलेश प्रदेश को जंगल राज की तरफ धकेलना चाहते हैं!
बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि योगी सरकार के कानून राज पर सवालिया निशान लगा कर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को जंगल राज की तरफ धकेलना चाहते हैं । उन्होंने दावा किया है कि योगी सरकार ने अपने लगभग चार साल के कार्यकाल में पंद्रह लाख लोगों को नौकरी देकर रिकार्ड कायम किया है ।
चार लाख लोगों को रोजगार
श्रम व सेवायोजन मंत्री मौर्य ने आज जिले के बिल्थरारोड में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अपने लगभग चार साल के कार्यकाल में पंद्रह लाख लोगों को नौकरी देकर रिकार्ड कायम किया है । उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पांच साल के सरकार में सेवायोजन विभाग के जरिये एक लाख इक्कासी हजार लोगों को नौकरी दी है , जबकि उनके विभाग ने चार साल के कार्यकाल में चार लाख लोगों को रोजगार दे दिया है । इसके अतिरिक्त कौशल विकास व विभिन्न विभागों में पांच लाख व संविदा के तहत छह लाख लोगों को नौकरी दी गई है ।
उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि अखिलेश यादव योगी सरकार के कानून राज पर सवालिया निशान लगा रहे हैं । अखिलेश यादव को अपनी सरकार का जंगल राज व गुंडा राज याद आ रहा है । उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो रही है । अब अपराधी सत्ताधारी लोगों के साथ मंच साझा नही कर सकते । ऐसे में अखिलेश यादव को योगी सरकार के कानून राज से दर्द होना स्वाभाविक है । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को जंगल राज की तरफ धकेलना चाहते हैं ।
भावनाओं का सम्मान
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नसीहत दिया कि वह सभी की भावनाओं का सम्मान करना सीखें । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी की भावनाओं का सम्मान करना पड़ता है । लोग अपनी भावनाओं के अनुरूप नमस्कार , प्रणाम , जय श्री राम , नमो बुद्धाय आदि बोलते हैं । इस पर किसी को भी एतराज नही करना चाहिए । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को मोदी सरकार पर प्रहार करने से पूर्व स्वयं अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए । उन्होंने कहा कि देश की जनता चुनाव में योग्य व अयोग्य को लेकर फैसला कर चुकी है । जनता ने जिसे योग्य समझा , उसे सत्ता सौंप दी तथा जिसे अयोग्य समझा , उसे सत्ता से बाहर कर दिया ।

विशाल जनसभा को संबोधित
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बैरिया के पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल बर्मा की नवीं पुण्यतिथि के मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता सरकार का मूल मंत्र है। हम लोग सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास और सब का सम्मान के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों को इस देश में कभी स्वीकार नहीं किया गया है। यह उद्गार प्रदेश सरकार के कैबिनेट प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है । उन्होंने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि बैरिया के विकास में रोड़ा अटकाने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि कुछ लोग इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। उन्हें धन्यवाद देना चाहिए कि उन्हीं के विरोध के चलते यह कार्यक्रम भव्य हो गया। उन्होंने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बड़े नेता हैं हमारी पार्टी में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और इनका आशीर्वाद नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष वह अध्यक्ष प्रतिनिधि को प्राप्त है तो यहां चिंता की कोई बात नहीं है । कोई चाह कर भी बाल बांका नहीं कर सकता है ।
दूसरे के कार्यों में रोड़ा
सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि दूसरे के कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले खुद रोड़ा बनकर सड़क पर बिखर जाते हैं,और सड़क पर रोड़ा का क्या हश्र होता है यह तो आप लोग बखूबी जानते हैं। मैं यहां कोरोना काल में विगत पांच छः माह से लागातार रह रहा हूँ और सब कुछ देख रहा हूं, और समझ रहा हूं, समाज में नफरत फैलाकर कोई समाज का भला नहीं कर पाता है । उन्होंने कालू सन्याल व चारू मजूमदार जैसे माओवादी नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि इनका क्या हुआ यह देश जानता है।
मैं नहीं बोलता हूं तो इसका मतलब यह नही कि मैं डरता हूँ।मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बैरिया के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने की हैसियत यहां किसी में नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा में कहा कि बैरिया का सर्वांगीण विकास होगा।शिवकुमार वर्मा मन्टन और उनकी मां निर्भय होकर विकास कार्य को गति प्रदान करें। कहीं कोई बाधा पहुंचाने की औकात मे नहीं है।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, कोआपरेटिव बैंक के निदेशक मुक्तेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, विनोद शंकर दुबे, तारकेश्वर गोड़, उदय पासवान, मंटू बिंद, चेतन नाथ राम, विजय बहादुर सिंह, उदय पासवान,शिवमंगल वर्मा,राम कुमार वर्मा सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ने किया।कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मन्टन ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया वअतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगीत गायक व अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव व संजय शिवम ने निर्गुण, भजन व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


