बलिया स्पेशल
VIDEO- बैरिया विधायक ने मायावती का किया नामकरण, बोले- मालवती है ये…
बलिया। जनपद में क्षेत्रीय पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया में बने रहने वाले विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर चर्चा में है। बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के पास मंडराने वाली मीडिया से बातचीत में सपा- बसपा गठबंधन पर, बसपा सुप्रीमों मायावती का नामकरण करते हुए मालवती का नया नाम दिया ।
विधायक ने लोकसभा 2019 के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का ख्वाब देखने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि मायावती अब प्रधानमंत्री नही, बल्कि ग्राम प्रधान भी नही बन सकती है ।
पिछली बार डबल जीरो पाई थी अबकी बार जीरो स्क्वायर पाएगी। विधायक ने बसपा के नेताओ को बिकाऊ बताते हुए दावा किया कि बसपा के लोग मायावती से टिकट खरीद कर दो चार भाई चुनाव जीत भी गए तो जितने के तुरंत बाद वो मोदी जी के साथ आ जाएंगे क्योकि वो सब बिकाऊ माल है।
विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती के गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जहां भावनाएं नही मिलती वह गठबंधन होता ही नही है।
ये दोनों शुद्ध रूप से राजनीति का व्यापार किए है। मायावती की दुकान बंद हो गई थी। मायावती ने अपने दुकान को अखिलेश की चाभी से खोल लिया है। उसको तो अब टिकट के लिए 10-20 लाख अब मिल जाएगा और अलग थलग पड़ चुके अखिलेश को बुआ मिल गई, तो उसको भी कोई पूछने वाला मिल गया। ये दो दल नही ये तो दो परिवार का मिलन है। एक मायावती परिवार और दूसरा मुलायम परिवार।
विधायक ने जोर देते हुए कहा कि अबकी बार 2019 की लड़ाई भारत मे बोटी और बोतल बनाम रोटी और लंगोटी होने वाली है। विधायक ने मोदी को रोटी और लंगोटी पार्टी बताते हुए नेहरू परिवार, मायावती परिवार, मुलायम परिवार, और लालू परिवार को बोटी और बोतल की पार्टी कह डाला।
विधायक यही नही रुके और कहा कि आपकी बार संसार बनाम परिवार के बीच लड़ाई है। कहा एक ओर ऐसे नेता है जो परिवार को ही संसार मानते है वही एक तरफ ऐसे नेता है जो संसार को ही अपना परिवार मानता है। सुरेंद्र सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव पार्टी के कोष के लिये अपने चाचा को लात मारकर अलग कर दिया। पिता को अलग कर दिया और अपने अध्यक्ष है और उनकी पत्नी कोषाध्यक्ष है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


