बलिया में रविवार को ‘पार्क’ नामक नाटक का मंचन बहुउद्देशीय सभागार में हुआ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक कला अकादमी लखनऊ एवं जिला प्रशासन बलिया के संयुक्त तत्वाधान तथा संकल्प साहित्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर, बलिया के सहयोग से आयोजन हुआ।
‘पार्क’ की कहानी अजीब उलझन से भरी दुनिया में अपनी जगह तलाशने और उसे बचा पाने के संघर्ष पर आधारित थी। उदय मानसिक तनाव से जूझता एक युवक है जो पार्क में अपनी मनोचिकित्सक नीति का इंतजार कर रहा है। नीति मिलने तो आती है मगर उसको उलझन से निकालने में असमर्थता जता कर चली जाती है।
फिर शुरू होता है उदय, नवाज और टीचर के बीच अपनी अपनी बेंच को लेकर झगड़ा जो मनुष्य के दुखों, उसकी उलझनों और पल भर को मिलाने वाली राहतो से गुजरता हुआ इस संसार में इंसान की हैसियत और उसकी जगह के महत्व तक पहुंचता है।
बता दें नाटक का लेखन मानव कौल और निर्देशन दानिश खान, दया दृष्टि चैरिटेबल बरेली ने किया। नाटक में दानिश खान, अजय चौहान, राजू चौहान, फरीन, स्पर्श और अनुष्का ने शानदार अभिनय किया। नाटक के अंत में जिला विकास अधिकारी ने कलाकारों को सम्मानित किया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…