बलिया। देश में एक समान शिक्षा को लेकर समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम यादव रैली निकाल रहे हैं। इसी दौरान राधेश्याम यादव के नेतृत्व में चितबड़ागांव में रविवार को रैली निकाली गयी।
जहां राधेश्याम यादव ने कहा कि एक देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था क्यों, सरकारी स्कूलों में सिर्फ किसान मजदूर ,रिक्शा चालक, ठेला चालक और फुटपाथ पर रहने वाले का बच्चा पढ़ेगा और प्राइवेट स्कूलों में नेता अधिकारी अमीर का बच्चा पढेगा ऐसा क्यों, कहा कि संसद में एक बिल लाकर शिक्षा एक समान की व्यवस्था किया जाए।
साथ ही कहा कि प्रदेश और देश की सरकारी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने पढ़ाने की व्यवस्था गिर चुकी है। इसके पीछे सारा दोष जनप्रतिनिधियों का है। पद पाते ही उनका स्तर अचानक बढ़ जाता है वह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट महंगे विद्यालयों में यहां तक कि विदेशों में भेजते हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…