केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज बलिया में खोलेंगे सौगातों का पिटारा!

बलिया। आज यानी 27 फरवरी को यूपी के विकास को पंख लगने वाले हैं। चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का शिलान्यास होना है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सभी व्यवस्थाएं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त देख रहे हैं।
उन्होंने पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हेलीपैड, मंच आदि तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

पूर्व मंत्री तिवारी ने बताया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे शिलान्यास केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से चितबड़ागांव में होगा। साथ ही 6500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुल 7 परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री सुबह हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद गाजीपुर से हाजीपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे।साथ ही मंत्री की ओर से 3 मार्गों का लोकार्पण और 4 मार्गों का शिलान्यास होगा। 160 करोड़ से निर्मित 3 सड़कों का लोकार्पण और 6340 करोड़ की लागत से बनने वाले 4 मार्गोँ का शिलान्यास होगा। इसमें 5320 करोड़ की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे भी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago