बलिया स्पेशल
बलिया में सपाइयों ने दिखाया दम, यूपी सरकार के खि’लाफ किया प्रदर्श’न, उम’ड़ा हुजूम
बलिया– बीते लोकसभा चुनाव और राज्यसभा में लगे झटके के बाद समाजवादी पार्टी सड़क पर संघर्ष कर संगठन में जान फूंकने के प्रयास करने में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में अगस्त क्रांति दिवस के दिन विरोध प्रदर्शन किया ।

राज्य की कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कई जगह सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई सपाई घायल हुए हैं । वहीँ शुक्रवार दोपहर सपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बलिया जिला कार्यालय पर भी धरना प्रदर्शन कर रहे थे । समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लम्बे समय बाद शुक्रवार को अपने पुराने अंदाज़ में दिखे । लाल टोपी व झंडा लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया। सभी नेता अलग-अलग जुलूस लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे।

क्या बोले बलिया के सपाई नेता – धरना सभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है, किसी भी क्षेत्र में एक भी युवाओं को नौकरी नहीं दी गयी। प्रदेश में आराजकता का माहौल है। कहा कि पिछड़े वर्ग का वोट लेकर सत्ता में आई भाजपा हर क्षेत्र में पिछड़ों का ही हक मार रही है।
शिक्षण संस्थाओं में बेतहाशा शुल्क वृद्धि हुई है। उन्नाव में पीड़िता बेटी को न्याय नहीं मिल रहा है। उभ्भा में सामूहिक नरसंहार हुआ। बहन-बेटियों के साथ रोज अनहोनी हो रहा है। इतना सबके बावजूद सरकार मौन है। वह लोगों का ध्यान दूसरे मुद्दों पर भटकाने की साजिश कर रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने युवाओं का आह्वान किया कि इस सरकार के खिलाफ लड़ाई में आप सबके सहयोग की आवश्यकता है।

पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के मन में भय पैदा करना चाहती है।सनातन पांडेय ने कहा कि आज देश में आपात काल से भी बदतर हालात हैं। सरकार अपनी मशीनरी के बल पर उसे दबाने का कार्य कर रही है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिले का किसान जल जमाव से परेशान है। फसलों की बुआई नहीं हुई, जो हुई थी वह भी सड़ गयी। नगर की नालियां बजबजा रही हैं, लेकिन सरकार व उसके नुमाइंदे बेफिक्र हैं। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव व संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।

पुरे प्रदेश में हुए धरना कार्यक्रम में पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठन, महिला सभा तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया. इस दौरान सपाइयों ने 25 सूत्रीय मांगें भी रखी.
बता दें की प्रदर्शन व धरना-सभा में जिपं अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक होरख पासवान समेत दर्ज़नो नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे । इसके अलावा सिकंदरपुर, बिल्थरारोड, बैरिया, फेफना, रसड़ा, बांसडीह विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


