बलिया: पेट्रोल पंप पर फर्जीवाड़ा, प्रशासन पर उठे सवाल

बलिया ज़िले के सिंकदरपुर में तेल पंप पर पेट्रोल देने में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पेट्रोल कम देने को लेकर पंप पर कथित आरोप लगा और जमकर हंगामा भी हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए सुलह कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि इससे पहले पंप मालिक के लोग खरीददारों को धमकी भी दे चुके थे।

मामला सिकंदरपुर के इंद्रासिनी फीलींग किसान सेवा केंद्र का है। एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर तेल पंप पर पहुंचे। इनमें नगरा के रहने वाले अभिषेक कुमार गौतम, अरुण कुमार संगम और अनुप कुमार जाटव थे। बकौल अरूण बाइक में 100 रुपए का पेट्रोल भरवाया गया। लेकिन मशीन की रीडींग 80 रुपए से शुरू होकर 100 रुपए पर ही रुक गई।

बाइक सवार युवकों ने इसका विरोध किया। अरुण कुमार संगम ने बताया कि “हम लोगों ने पंप कर्मचारियों से पेट्रोल की रीडींग कंप्यूटर पर दिखाने की बात कही। पहले वो नहीं माने और धमकाने लगे। लेकिन विरोध करने के बाद पंप के ही एक अन्य व्यक्ति ने बाइक की टंकी से तेल निकलवाकर देखा। टंकी से बमुश्किल 600 से 700 ग्राम तेल निकला था। जबकि पहले से ही थोड़ा बहुत तेल था।”

तेल कम होने पर अरुण अपने दोस्तों के साथ मिलकर विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ा। अरुण के मुताबिक “बवाल होने पर लोग इकट्ठा हो गए। तभी युवराज विनीत पांडेय उर्फ बिट्टू पांडेय नाम के एक युवक ने हमें धमकी दी। हम लोगों ने पुलिस को फोन किया। सिंकदरपुर थाना के एसओ योगेश यादव आए। लेकिन उन्होंने कहा कि 100 रुपए का तेल ले लो और मामला खत्म करो। पंप के फर्जीवाड़े और हमें धमकी देने को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।” वहीं धमकी के आरोपों पर “युवराज विनीत पांडेय उर्फ बिट्टू पांडेय ने साफ इंकार किया है। युवराज विनीत पांडेय का कहना है कि हम लोग समझा रहे थे किसी ने कोई धमकी नहीं दी है ये लोग मंगढ़त कहानी बना रहे हैं।”

क्या ये मामला सिर्फ 100 रुपए का तेल लेने पर कम मिलने का है? जिसके बाद हंगामा होता है और 3 युवकों को धमकी दी जाती है। असल सवाल ये है कि क्या ऐसी गड़बड़ी सिर्फ इस बार ही हुआ? क्या तेल पंप पर पेट्रोल-डीजल में बट्टा लगाने और रीडींग गलत दिखाकर तेल चोरी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है? सवाल ये भी है कि आखिर पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच क्यों नहीं की? आखिर क्यों इसे एक सामान्य हंगामे की तरह देखा गया और एसओ योगेश यादव ने सुलह कराने की कोशिश की?

इस खबर को दुबारा अपडेट किया गया है

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago