बैरिया में LED स्ट्रीट लाइट का सांसद ने किया लोकार्पण, लाखों लोग होंगे लाभान्वित

बलिया की आदर्श नगर पंचायत बैरिया में रविवार को LED स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण हुआ। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने नगर पंचायत के वार्ड नं० 2 और 3 (जगदेवी ढाही उत्तिम ब्रह्म स्थान) में LED स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। अब लाइट लगने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लाखों लोग लाभान्वित होंगे।

क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे नगर पंचायत बैरिया पहुंचे। जहां मौजूद बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश साहू और नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मन्टन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत द्वारा वार्ड नंबर 2 और 3 में लगाए गए स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गायक गोलू राजा ने भी शिरकत की।
लाखों लोग होंगे लाभान्वित- दरअसल वार्ड में अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लाखों की लागत से रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है जिससे लाखों लोग लाभांवित होंगे। स्ट्रीट लाइट के लगने से मार्ग दूधिया रोशनी से प्रकाशित होंगे और रात के समय मार्ग पर होने वाले हादसों में कमी आएगी। बता दें बता दें की बलिया जिले में सबसे विकसित नगर पंचायत में बैरिया का शुमार है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago