Categories: बलिया

बलिया- कलेक्ट्रेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बलिया। उत्तर प्रदेशीय कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। द्विवार्षिक निर्वाचन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गंगा बहुउद्देशीय सभागार में शपथ ली। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सभी को शपथ दिलाई।
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ- अध्यक्ष-कौशल कुमार उपाध्याय , मंत्री – संजय कुमार भारती , वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सुमंत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष – विरेंद्र राम द्वितीय, संगठन मंत्री- नथुनी प्रसाद, संयुक्त मंत्री – अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष – चंदन कुमार, ऑडिटर- परवेज आलम, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री रवि शंकर पांडे शामिल रहे ।

इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा, प्रांतीय प्रचारक नीतू सिंह, प्रांतीय प्रचारक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, जोनल अध्यक्ष जोन प्रथम अश्वनी कुमार तिवारी प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बलिया, वंश रोपण पांडे, भूपेन्द्र नाथ तिवारी पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बलिया उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्तमान संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।


Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago