बलियाः बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल मिस्त्री को कथित तौर पर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया तो दुकानदार व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार का चालान भी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बांसडीहरोड बाजार में दो सिपाही पहुंचे। जहां मोटर मिस्त्री छोटे यादव की दुकान पर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इसे लेकर दुकानदारों ने विरोध शुरु कर दिया। वहीं मिस्त्री ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने खुद मेरी दुकान पर कट्टा रखा और मुझे फंसा दिया।
मिस्त्री की गिरफ्तारी के बाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंचे। दुकानदारों ने पुलिस पर राजनीति के प्रेरित होकर फंसाने का आरोप लगाया। मानवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि दो सिपाही बाइक बनवाने मिस्त्री के पास गए थे। जब मिस्त्री ने पैसा मांगा तो तमंचे में चालान कर दिया।
इस संबंध में एसओ से काफी देर तक दुकानदारों से बातचीत हुई। पुलिस ने दुकानदार का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। वहीं मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए वरना आंदोलन किया जाएगा। वहीं एसओ बांसडीहरोड राजकपूर सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…