बलियाः रिटायर्ड स्वीपर द्वारा इलाज को लेकर अस्पताल प्रभारी पर भड़की विधायक केतकी सिंह

बलियाः शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायलों को जब बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तो वहां अव्यवस्थाओं का आलम नजर आया, जिस पर बीजेपी की क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह अस्पताल पहुंची और अस्पताल प्रभारी पर भड़क गई।

बता दें कि दुर्घटना में गंभीर रुप से घायलों का इलाज करने अस्पताल में डॉक्टर्स तक नहीं थे। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की वजह से रिटायर्ड स्वीपर के द्वारा जमीन पर लेटा कर घायलों का उपचार किया गया। इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर विधायक केतकी सिंह का गुस्सा फूट पड़ा।

वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां उन्होंने अस्पताल प्रभारी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि अब नहीं चलेगा? जो ड्यूटी पर है वो ड्यूटी क्यों नहीं करेगा? जनता का पैसा उठाएंगे और काम जनता का नहीं करेंगे? विधायक ने कहा, क्यों नही था कोई डॉक्टर? मुझे जवाब चाहिए।

जिस पर अस्पताल प्रभारी ने जबाव देते हुए कहा कि रात में डॉक्टर बगैर बताए कहां गए, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वे दो बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बात भी संज्ञान में आई कि डॉक्टर वहां ड्रिंक भी किए थे, उनको मना भी किया कि ये सब रुम पर किया करिए, अस्पताल में ये नहीं चलेगा। इस बात पर विधायक केतकी सिंह ने जमकर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये अस्पताल है या दारू का ठेका। जब डॉक्टर ही पी कर टुन्न रहेगा तो इलाज कौन करेगा? यहां तो इतने मच्छर हैं कि बीमारी से कोई मेरे या न मरे लेकिन इन्फेक्शन से जरूर मरेगा?

इसके बाद केतकी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारा स्वास्थ्य के साथ जीरो टॉलरेन्स है क्योंकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और ब्रजेश पाठक जी स्वास्थ्य मंत्री हैं. दोनों ही लोग अपने काम के प्रति बहुत सक्रिय हैं। जो डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे उनके ऊपर निश्चित कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार ने कहा कि, मानवता के हिसाब से ये सही है लेकिन जिनकी डयूटी थी उनकी अनुपस्थित बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने ड्यूटी नहीं की है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago