Categories: बलिया

शिक्षक दिवस के अवसर पर बलिया में होगा विशेष कार्यक्रम का आयोजन, तैयारियां पूरी

बलियाः 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे देश में विभिन्न आयोजन होते हैं और शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में 5 सितंबर को सुबह 11 बजे जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य शिक्षक पुरुस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे। इस समारोह में कई शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 से जिले के बेलहरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गरयां की प्रधानाध्यापिका डॉ. निर्मला गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही जिला स्तर पर चुने गए तीन दर्जन से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, एसआरजी, एआरपी, कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन व स्पेशल एजुकेटर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago