वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी-शहबाजकुली-यूसुफपुर रेल खंड पर दोहरीकरण के काम के क्रम में प्री-नॉन इंटरलॉक और पुराने कोटा संख्या- 203A & 201A को बदलने का काम किया जाना है। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रेल मार्ग को ब्लॉक किया जाना है। जिसके चलते 3 ट्रेनों का डायवर्जन किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा से चलने वाली 05135 छपरा – औड़िहार डेमू सवारी गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना – गाजीपुर सिटी – औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना – मऊ – औड़िहार होकर चलाई जाएगी।
इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होने वाली 11061लोकमान्य तिलक टर्मिनल – जयनगर पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार – गाजीपुर सिटी – फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ – फेफना होकर चलाई जाएगी।आनंद विहार टर्मिनस से रवाना होने वाली 22428 आनंद विहार टर्मिनस – बलिया भृगु एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार – गाजीपुर सिटी – फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ – फेफना होकर चलाई जाएगी।
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…