बलिया में स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ती जा रही है। और समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज दम तोड़ रहे हैं। बता दें बांसडीह CHC के बाद मनियर CHC पर भी डॉक्टर्स नदारद रहे। ऐसे में करंट लगने के बाद एक शख्स को इलाज नहीं मिला। और CHC में ही उसने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं फार्मासिस्ट ने मजबूरी बताते हुए मौत की पुष्टि तक नहीं की। और जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
दरअसल करंट लगने के बाद झुलसे शख्स को ग्रामीणbमनियर CHC लेकर पहुंचे थे। लेकिन मनियर CHC में डॉक्टर ही नहीं थे। जिसकी वजह से शख्स को समय पर इलाज नहीं मिला। और उसकी मौत हो गई। CHC में ही शख्स की मौत होने के बाद भी फार्मासिस्ट ने मजबूरी बताते हुए मौत की पुष्टि नहीं की। और जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
बता दें ऐसी ही कुछ हाल बांसडीह CHC में देखने को मिले हैं जहां डॉक्टर्स नदारद थे तो हादसे में घायल लोगों का इलाज सफाईकर्मी ने किया इतना ही नहीं टांके भी लगाए मामला उजागर होने के बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन मनियर CHC में तो इस लापरवाही की कीमत शख्स को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि अब देखना होगा स्वास्थ्य विभाग अब तक जागता है और कितनी सख्त कार्रवाई की जाती है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…